आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस. बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने बांधा समां…
यूनिट 1 – बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा यूनिट-2 बचपन कमला नगर आगरा और यूनिट-3 बचपन आवास विकास सेक्टर 7 सिकंदरा आगरामें 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उल्लासपूर्ण वातावरण एवं देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों एवं देशभक्ति के नारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में देशप्रेम और आज़ादी के गौरव का वातावरण दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक एवं सांस्कृतिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के बलिदान तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विभिन्न बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका निभाकर उनके त्याग एवं बलिदान को जीवंत कर दिया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई देशभक्ति से जुड़ी पेंटिंग एवं पोस्टरों में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का अवसर मिला। विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम एवं जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग जी एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे देश की आज़ादी अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें इस स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव एकजुट, सजग और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को देशप्रेम, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
समारोह का समापन ‘वंदे मातरम्’ की गूंज और लहराते तिरंगे की शान के साथ हुआ। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों के उत्साह, प्रस्तुतियों और देशप्रेम ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (काउंसलर) यूनिट 1 से, और मोनिका खन्ना (काउंसलर), और यूनिट 3 से डॉली चौहान (काउंसलर) सहित सभी कक्षा अध्यापिकाओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।