Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ India Book of Records gave the youngest lecturer award to 7 year old Guru Upadhyay…#mathuranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

India Book of Records gave the youngest lecturer award to 7 year old Guru Upadhyay…#mathuranews

159

आगरालीक्स..7 साल का यह बच्चा इंजीनियरिंग और यूपीएएसी की तैयारी करने वालों को पढ़ाता है. इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड ने दिया यह अवार्ड

मथुरा के वृंदावन का रहने वाला एक सात साल का बच्चा इस समय सुर्खियों में है. देश दुनिया के लोग इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. ये कोई आम बच्चा नहीं है. सात साल का यह बच्चा गूगल गुरु के नाम से विख्यात है. इसके पीछे कारण है इसका तेज दिमाग. दिमाग भी इतना तेज कि पलक झपकते ही ऐसे—ऐसे सवालों के जवाब दे देता है जिनका जवाब देने में एक्सपर्ट के भी पसीने आ जाएं.

सात साल के इस बच्चे का नाम गुरु उपाध्याय है. गुरु उपाध्याय वृंदावन के गौरा नगर के रहने वाले हैं. इनके पिता अरविंद उपाध्याय और मां प्रिया गोस्वामी हैं. इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में 7 साल के गुरु उपाध्याय का नाम दर्ज हुआ है और वो भी सबसे कम उम्र के लेक्चरर के रूप में. यह अवार्ड उन्हें यूट्यूब पर 14 विषय पढ़ाने वाले सबसे कम उम्र के शिक्षक बनने पर दिया गया है. सम्मान में उन्हें सर्टिफिकेट के साथ मेडल, इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने गुरु उपाध्याय को आशीर्वाद प्रदान किया है.

इंजीनियरिंग और यूपीएसी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाता है
7 साल के गुरु उपाध्याय के पिता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि गूगल गुरु के नाम से पहचान बनाने वाला उनका यह बेटा खेल के बीच में दिनभर में चार घंटे उच्च शिक्षा का अध्ययन करता है. इसमें हम भी सहयोग करते हैं. इसके अलावा एक घंटा स्कूली शिक्षा के लिए भी निकालते हैं. 5 साल की आयु में ही बच्चे को पढ़ने का शौक हे. गुरु ने इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमें वह इंजीनियरिंग और यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की आयु से 14 विषय पढ़ाने वाले सबसे कम उम्र के लेक्चरर बन गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!