नईदिल्लीलीक्स… भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 व वनडे सीरीज 18 नवंबर से। टीवी पर मैच पर संशय। आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड वनडे सीरीज कल से। जानिये टाइमिंग।

टी-20 मैच दोपहर 12 से शुरू होंगे
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच टी-20 18 नवंबर से खेली जाएगी। टी-20 सीरीज की कप्तानी हार्दिक पांडेय कर रहे हैं। यह मैच क्रमशः 18,20 और 22 नवंबर को वेलिंग्टन, माउंट माउनगनुई और नेपियर में खेले जाएंगे। तीनों टी-20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।
वनडे सीरीज के मैच सुबह सात बजे से शुरु होंगे
वनडे सीरीज 25 नवंबर से शुरू होगी। इसकी कप्तानी शिखर धवन करेंगे। तीनों मैच 25,27 और 30 नवंबर को ऑकलैड, हैमिल्टन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे से खेले जाएंगे।
सोनी और स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण के अधिकार नहीं
भारत और न्यूजीलैंड की दोनों सीरीज के प्रसारण के अधिकार सोनी टीवी और स्टार स्पोर्ट्स के पास नहीं है।
डीडी स्पोर्ट्स कर सकता है प्रसारण
ऐसे में इन मैचों को डीडी स्पोर्ट्स पर दिखाए जाने की संभावना हो सकती है। इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड वन-डे सीरीज कल से
दूसरी ओर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला मैच एडिलेट ओवल में खेले जाएगा आस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे। इंग्लैंड की कप्तानी जोंस बटलर के हाथ रहेगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8.50 से शुरू होंगे।