Wednesday , 22 July 2026
Home स्पोर्ट्स India set South Africa a target of 299 in the Women’s World Cup final.
स्पोर्ट्स

India set South Africa a target of 299 in the Women’s World Cup final.

439

आगरालीक्स..वुमेंस विश्व कप फाइनल में भारत ने द. अफ्रीका को दिया 299 रन का लक्ष्य. आगरा की दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए. शैफाली,​ मंधाना और रिचा घोष ने भी खेली अच्छी पारी

विश्व कप फाइनल में भारत ने अफ्रीका को दिया 299 रन का लक्ष्य
महिला विश्व कप के फाइनल मैच में अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. बारिश के कारण मैच डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ है. फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है जिसके कारण ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है. टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और भारतीय महिलाओं को बैटिंग के लिए बुलाया. भारत की शुरुआत जबर्दस्त रही. भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने शतकीय साझेदारी की. भारत का पहला विकेट 17.4 ओवर में 104 पर ​स्मृति मंधाना के रूप में गिरा. मंधाना ने 45 रन बनाए. शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन वो 87 रन पर आउट हो गईं. इसके बाद सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाली जेमिमा भी 171 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठीं. जेमीमा ने 24 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए.

आगरा की दीप्ति शर्मा का अर्धशतक
आगरा की दीप्ति शर्मा ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया. अमनजोत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद विकेट कीपर रिचा घोष ने तेज पारी खेली और 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. दीप्ति शर्मा पारी की आखिरी गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हुईं.

दीप्ति के घर पूजा पाठ
आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा के अवधपुरी घर में पूजा पाठ चल रही है. परिजनों व लोगों द्वारा दीप्ति के अच्छे प्रदर्शन और टीम इंडिया की विश्व कप में जीत के लिए प्रार्थनाएं चल रही हैं. दीप्ति की मां सुशीला शर्मा और पिता श्रीभगवान शर्मा टीम और अपनी बेटी के प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होंने बताया कि दीप्ति हनुमान भक्त हैं और बिना पूजा पाठ किए मैदान पर नहीं उतरती हैं.

होबार्ट में जीती टीम इंडिया
आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने तीसरे टी 20 मैच में आस्ट्रेलिया को पांच विकेटसे हरा दिया है. आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड और मार्कस स्टॉयनिस की तूफानी पारी की बदौलत 186 रन का स्कोर बनाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में ही टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 60 के पार पहुंच गया था. अभिषेक शर्मा, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा की शानदार पारी के बाद वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 49 रन की तूफानी पारी खेली और 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Eklavya Sports Stadium Agra: DM Manish Bansal conducted a surprise inspection…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे डीएम. खुले बिजली के तार मिले....

स्पोर्ट्स

Agra News: Harsh, Gaurav, Sumukh, and Artur won the highest number of medals at the swimming competition held at St. Peter’s College..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुई तैराकी प्रतियोगिता. सुपर लीजेंड्स वर्ग...

स्पोर्ट्स

Agra News: 13-year-old Pranjal Hari Sharma from Agra won a bronze medal at the 25th International Open Karate Championship held in Malaysia…#agra

आगरालीक्स…आगरा के 13 साल के प्रांजल हरि शर्मा ने मलेशिया में हुई...

स्पोर्ट्स

Congratulation: India defeated Pakistan by 64 runs in the Women’s T20 World Cup. Deepti Sharma took five wickets

आगरालीक्स…बधाई हो, महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64...

error: Content is protected !!