India stands with Russia in this hour of grief: PM Modi condemned the terrorist attack in Moscow
नईदिल्लीलीक्स…मास्को में हुए आतंकी हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत। पीएम मोदी ने कहा- दुख की इस घड़ी में साथ खड़ा है भारत।
आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की पीएम ने
रूस की राजधानी मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में हुई गोलीबारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कड़ी निंदा की। अपने सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी ने लिखा ‘हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
बंदूकधारियों ने लोगों को उतारा था मौत के घाट
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे। इसमें कम से कम 70 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए है। कुछ घंटों बाद, इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।