नईदिल्लीलीक्स… भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन काफी समय का खेल बारिश के कारण बाधित रहा। बाद में आस्ट्रेलिया ने पुस्कोविक्स और लाबुशेने की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दो विकेट पर 166 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।आस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुबह मोहम्मद सिराज के हाथ पहली सफलता जल्दी हाथ लग गई। उन्होंने डेविड वार्नर को पांच रन के स्कोर पर चलता कर दिया। 7.1 ओवर के खेल के बाद बारिश ने खलल डाला, जो काफी देर तक रहा। बाद में खेल शुरू होने पर पुस्कोविक्स 62 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें नवदीप सैनी ने एलबीडब्ल्यू किया। खेल खत्म होने के समय लाबुशाने 67 नाबाद और एस स्मिथ 31 रन नाबाद बनाकर खेल रहे थे।