Friday , 24 January 2025
Home टॉप न्यूज़ Indian Navy engaged in rescuing Malta’s cargoship hijacked by pirates, monitoring from aircraft also
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Indian Navy engaged in rescuing Malta’s cargoship hijacked by pirates, monitoring from aircraft also

नईदिल्लीलीक्स.. अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने माल्टा का जहाज हाईजैक किया। भारतीय नौसेना ने जहाज को बचाने के लिए ऑपरेशन किया। युद्धपोत मदद को भेजा

भारतीय नौसेना सूचना मिलते ही बचाने में जुटी

भारतीय नौसेना ने शनिवार को बताया कि अरब सागर में एक मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलने पर नौसेना मदद के लिए पहुंची है। ऑपरेशन जारी है, जिस कार्गो शिप को हाईजैक किया गया है, उस पर माल्टा का झंडा लगा हुआ है।

कार्गोशिप पर 18 लोगों का दल सवार है

हाईजैक किए जहाज का नाम एमवी रुएन है, जिस पर 6 अज्ञात लोगों ने कब्जा कर लिया है। जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य मौजूद हैं। नौसेना के अनुसार, सूचना मिलने पर उसके युद्धपोत और समुद्री गश्ती जहाज ने शुक्रवार शाम को तेजी से प्रतिक्रिया दी।

नौसेना के गश्ती जहाज मदद को जुटे

भारतीय नौसेना ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने गश्ती जहाज को एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए भेजा।

सोमालिया की ओर ले जाया जा रहा है कार्गो शिप

भारत का वायुयान 15 दिसंबर की सुबह अपहृत जहाज के ऊपर से उड़ान भरने में कामयाब रहा। इससे अपहृत जहाज के बारे में और जानकारी मिली। आईएन के जहाज लगातार गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं। अपहृत जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News : Woman killed husband with help of boyfriend#Mathura

मथुरालीक्स ….Mathura News : पति की मौत के बाद पत्नी मोबाइल पर...

बिगलीक्स

Uttarakhand Earthquake News : Three tremors of earthquake in Uttarkashi

उत्तराखंडलीक्स….Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आस पास के इलाकों में भूकंप...

बिगलीक्स

Gadhapada warehouse, Agra News : CEC Recommend Rs 1.15 crore fine on builder, Plantation of 2300 plant#Agra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा में गधापाड़ा मालगोदाम में पेड़ काटने पर...

बिगलीक्स

Agra News : Girl child increase in Agra #Agra

आगरालीक्स… आज बालिका दिवस है, आगरा में अब बेटे और बेटियों में...