नईदिल्लीलीक्स… भारत की महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान
मिताली राज ने बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास ऐलान किया है. इसी के साथ मिताली ने 23 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दे दिया है।
भारत की सबसे सफल महिला बल्लेबाज, यह हैं रिकॉर्ड
मिताली राज भारत की सबसे सफल महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 12 टेस्ट मैचों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। मिताली राज ने भारत के लिए 232 वनडे मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से 7805 रन निकले। मिताली राज के नाम वनडे में 64 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज हैं, इस दौरान उनका औसत 50.68 का रहा. मिताली राज ने 89 टी20 मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए।