आगरा लीक्स…. t20 विश्व कप में भारत की स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत, रन रेट भी काफी सुधरा
t20 विश्व कप में शुक्रवार को खेले गए भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. विराट कोहली ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योत दिया. स्कॉटलैंड की पूरी टीम 85 रन पर ऑल आउट हो गई भारत की ओर से मोहम्मद शमी रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले. भारत को अफगानिस्तान से अपना रन रेट बेहतर करने के लिए इस लक्ष्य को 43 गेंदों में हासिल करना था ऐसे में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया केएल राहुल 50 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित शर्मा ने भी काफी आकर्षक पारी खेली भारत ने इस लक्ष्य को 6.2 ओवर में ही हासिल कर लिया अंक तालिका में भारत का रन रेट अफगानिस्तान से बेहतर है और वह तीसरे स्थान पर है भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर नजर रखनी है अगर अफगानिस्तान इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो सकता है और अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता है तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना पूरी तरह से बंद हो जाएगा