नईदिल्लीलीक्स…भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज। विदेशी मुद्रा भंडार 642.49 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
642.49 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर
आरबीआई के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मार्च को लगातार चौथे सप्ताह की बढ़त के साथ 642.49 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बैंक के आंकड़ों के अनुसार इसमें 6.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके पिछले तीन हफ्तों के दौरान यह 20 अरब डॉलर बढ़ गया था।छ
इस साल 1.85 अरब डॉलर का विदेशी निवेश
भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल दुनिया की सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इसने 2023 में भारत को 20.7 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हासिल करने में मदद की है। भारत में इस साल अब तक 1.85 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है।