नईदिल्लीलीक्स…। भारत के भाला फेंक में ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने चोट होने पर भी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप रजत पदक जीता।
भाला फेंक में देश को दूसरा पदक दिलाया
अमेरिका के यूजीन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में इस स्पर्धा में देश को यह दूसरा मेडल दिलाया है। फाइनल में उनका मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स था, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
दो थ्रो फाउल होने से गंवाया स्वर्ण पदक
नीरज के फाइनल में पहला और तीसरा थ्रो फाउल हो गया, जिसकी वजह से वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। बाद में नीरज चोपड़ा ने बताया कि ऐन वक्त पर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से पट्टी बांधकर खेलना पड़ गया था।
तीन सफल थ्रो ने दिला दिया रजत पदक
नीरज के पांच में से दो थ्रो पर फाउल होने पर तीन सफल थ्रो 82.39 मीटर, 86.37 मीटर और 88.13 मीटर फेंकर यह सफलता हासिल की।