नईदिल्लीलीक्स… देश की बेटी सरगम कौशल ने 63 देशों की महिलाओं को परास्त कर मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता। 21 साल बाद ये खिताब भारत लौटा है।
अमेरिका में आयोजित हुई प्रतियोगिता

जम्मू की रहने वाली सरगम मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकी हैं। इस दौरान ही उन्हें दिसंबर में अमेरिका में होने वाली मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।
सफलता का श्रेय पति को दिया
इसके बाद से ही वह तैयारियों में जुटी हुई थीं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को श्रेय दिया।
जम्मू में घर पर बधाई देने वालों का तांता
जम्मू के बाहु फोर्ट में सरगम के माता पिता का घर है और अब उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सरगम पेशे से हैं शिक्षिका
सरगम पेशे से शिक्षिका हैं और उनके पिता जीएस कौशल बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं। उनकी इस सफलता पर उनके पिता ने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है, वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है।
जनवरी में जम्मू आएंगी सरगम, पति हैं नौसैनिक
बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है. उसके पति नौ सेना में हैं. उनकी ड्यूटी मुंबई में है।