आगरालीक्स….आगरा से देश के चार महानगरों मुंबई, बेंगलोर, भोपाल और अहमदाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कर दी बुकिंग…इस दिन से कर सकते हैं यात्रा
28 और 29़ मार्च से मिलेगी फ्लाइट
आगरा से अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलोर और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. डोमेस्टिक एयरलाइंस इंडिगो द्वारा इन चारों महानगरों के लिए फ्लाइट इसी हफ्ते से शुरू हो रही है. इसके लिए बुकिंग भी स्टार्ट कर दी गई है. कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आगरा से सभी फ्लाइट नॉनस्टॉप हैं. 28 मार्च से आगरा से भोपाल और बेंगलोर के फ्लाइट मिलेगी. भोपाल के लिए आगरा से रोजाना जबकि बेंगलोर के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट जाएगी. वहीं 29 मार्च से मुंबई और अहमदाबाद से फ्लाइट मिलेगी. मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार तो वहीं अहमदाबाद के लिए भी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट आगरा से जाएगी.
