आगरालीक्स.. आगरा में होली पर महंगाई का रंग चढ गया है। सरसों के तेल, खोआ से लेकर नींबू महंगा हो गया है।
आगरा में होली पर महंगाई और बढ गई है। सरसों का तेल 135 रुपये से 140 रुपये तक पहुंच गया है। ब्रांडेड रिफाइंड 140 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। अरहर की दाल 95 रुपये से बढकर 100 रुपये पहुंच गई है। राजमा का रेट 115 से बढकर 135 पहुंच गया है।
खोआ और मेवा के रेट भी बढे
खोआ का रेट 200 रुपये से बढकर 250 रुपये तक पहुंच गया है। काजू टुकडा 500 रुपये से बढकर 525 रुपये , बादाम के रेट 550 से बढकर 600 रुपये, अखरोट के रेट 550 से बढकर 600 रुपये पहुंच गए हैं।
नीबू के रेट बढे
नीबू के रेट 35 रुपये से बढकर 100 रुपये तक पहुंच गए हैं, भिंडी के रेट 80 रुपये से नीचे पहुंच गए हैं और 60 रुपये किलो में बिक रही है।