Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Information about the kidnapping of the girl child from the expressway created panic in Agra Police…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Information about the kidnapping of the girl child from the expressway created panic in Agra Police…#agranews

191

आगरालीक्स…(2 December 2021 Agra News) आगरा में सिपाही ने 112 नंबर पर फोन किया. मेरी बेटी का लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हो गया है अपहरण. दो बाइक सवार ले गए…मच गया हड़कंप

112 नंबर पर किया कॉल
आगरा पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब 112 नंबर पर लखनऊ एक्सप्रेस वे से एक ​9 साल की बच्ची के अपहरण की सूचना पहुंची. फोन करने वाले ने खुद को बेटी का पिता बताया और मथुरा पुलिस में सिपाही कहा. उसने फोन पर कहा कि उसकी बच्ची को बाइक सवार युवक ले गए हैं. दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी. लेकिन बाद में मामला अपहरण का नहीं निकला.

कुछ ऐसा है मामला
मामला कुछ ऐसा है कि इटावा के चौबिया गांव में सुधीर कुमार रहते हैं. सुधीर कुमार पुलिस में सिपाही हैं और इस समय मथुरा में तैनात हैं. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर को वह अपनी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और 9 साल की बेटी अनन्या को बाइक से मथुरा लेकर आ रहे थे. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो बाइक सवार युवकों ने सिपाही को टोककर उनकी बेटी के गिरने की आशंका जताई. इस पर सुधीर कुमार ने बच्ची को बाइक सवार युवकों की बाइक पर​ बिठा दिया. दोनों बाइकें साथ—साथ चल दीं, लेकिन कुछ देर में युवकों ने अपनी बाइक की स्पीड तेज कर दी और वो आगे निकल गए. इधर सुधीर कुमार उनको तलाश रहे थे लेकिन दोनों बाइक सवारों का कुछ पता नहीं चला और वो दिखाई ही नहीं दिए.

आशंका पर कर दिया 112 पर कॉल
इस पर उन्हें बच्ची के अपहरण की आशंका हुई. उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर बच्ची के अपहरण की सूचना दे दी. इधर पुलिस भी बच्ची के अपहरण होने की सूचना मिलते ही एक्टिव हो गई. लेकिन बताया जाता है कि इस बीच बाइक सवार लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बटेश्वर कट के पास पहुंच गए. जब उन्होंने सुधीर कुमार को पीछे आता हुआ नहीं देखा तो उन्होंने बेटी से नंबर लेकर सुधीर कुमार को कॉल किया और कहा कि आप कहां पीछे रह गए हम आपको यहां पर इंतजार कर रहे हैं. ये सुनते ही सुधीर कुमार की जान में जान आई. इसके बाद वो उस कट पर पहुंच गए जहां बाइक सवार उनकी बेटी के साथ थे. थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि मामला अपहरण का नहीं है. बाइक सवार उनका इंतजार कर रहे थे और उन्होंने खुद कॉल किया. फिर भी पूछताछ की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!