Friday , 5 December 2025
Home आगरा Information given to 200 girl students on physical and mental health in Agra#agranews
आगरासिटी लाइव

Information given to 200 girl students on physical and mental health in Agra#agranews

आगरालीक्स…(3 September 2021 Agra News) आगरा आब्स एंड गायनी सोसायटी ने लगभग 200 छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी

जागरूकता शिविर लगाया
फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया (फाॅग्सी) के बैनर तले आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसायटी (एओजीएस) ने किशोरियों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा पाठशाला लगाई। स्वस्थ, खुश और तनाव मुक्त रहने का मंत्र दिया। आगरा कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में एओजीएस ने 11 वीं और 12 वीं कक्षा की छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा जागरूकता शिविर लगाया। अध्यक्ष डा. आरती गुप्ता और डा. सविता त्यागी के साथ ही डा. माला यादव ने किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मातृत्व स्पर्श के साथ किशोरावस्था में शारीरिक व मानसिक बदलावों से जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं। बहुत सी बालिकाओं में एनीमिया, अनियमित माहवारी जैसी गंभीर समस्याएं पाई गईं। इनके उपचार और जांचों के बारे में बताया।

इनकी रही उपस्थिति
डा. आरती गुप्ता ने कहा कि किशोरी स्वास्थ्य एओजीएस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का प्रमुख हिस्सा है। डा. गीता प्रकाश ने संचालन किया। केवी नंबर वन के प्रिंसिपल डा. राजेश पांडे ने चिकित्सकों को पौधे देकर अभिनंदन किया। छात्रा प्रियांशी और दृष्टि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चिकित्सक टीम ने आगामी दिनों में एनीमिया चैकअप कैंप करने और दवाएं वितरित करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Devotion, grandeur and spiritual bliss, Shrimad Bhagwat Katha begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भक्ति, भव्यता और आध्यात्मिक आनंद, पीत वस्त्रों में हजारों श्रद्धालुओं...

आगरा

Agra News: Meritorious students will be honored in Agra. The fifth issue of Saraswat Sangam magazine was released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेधावियों का होगा सम्मान. सारस्वत संगम पत्रिका का पंचम सोपान...

आगरा

Agra Video News: A seven-foot-long python was found in the Taj Mahal’s western gate parking lot….#agranews

आगरालीक्स…(Video) ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग में निकला सात फीट लंबा...

आगरा

Indigo Row: Hyderabad flight delayed at Kheria airport…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी दिखा इंडिगो में परिचालन संकट का असर. खेरिया एयरपोर्ट...

error: Content is protected !!