Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Inspire science camp at ACE engineering college: Pollution a big problem for world
टॉप न्यूज़

Inspire science camp at ACE engineering college: Pollution a big problem for world

159

college
आगरालीक्स
 …कक्षा में शिक्षक बचा चौक का टुकड़ा जमीन पर फेंक देता है। रसोई में सभी कचरे को हम एक साथ मिलाकर फेंकते हैं और बाथरूम में साबुन व सर्फ का पानी नाली के जरिए नदियों में मिलता है। हर तरह का कचरा नदियों में डाला जा रहा है।नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए हम चाहें जितना पैसा खर्च कर लें और चाहें जितने प्रोजेक्ट बना लें। किसी भी नदी को तब तक स्वच्छ नहीं किया जा सकता, जब तक जनता में इसके प्रति जागरूकता न हो और सहयोग न मिले। धरती पर जो पानी है, उसमें 97 फीसदी समुन्द्री है। पीने के लिए हम नदियों का जल प्रयोग करते हैं, जिसका प्रतिशत मात्र .0001 है। वह भी लगातार प्रदूषित हो रहा है। इसके लिए सिर्फ उद्योग ही जिम्मेदार नहीं हैं। घर-घर की रसोई से ही प्रदूषण की शुरूआत हो जाती है।
यह कहना था एचबीटीआई कानपुर के रसायन विज्ञान के प्रो. डीके सिंह का। एसीई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में इंस्पायर-डीएसटी साइंस कैम्प में कहा कि चमड़ा उद्योग में चमड़े के ट्रीटमेंट में पोटेशियम क्रोमेट व सल्फ्यूरिक एसिड का प्रयोग किया जाता है। कानपुर हो या आगरा, इन उद्योगों में प्रयोग किए जाने वाले कैमिकल भी नदियों में मिल रहे हैं। जो कि कार्सिनोजनिक हैं। इलेक्ट्रिक इंडस्ट्री और खेतों में अधिकता में प्रयोग की जा रही रासायनिक खाद बी नदियों में प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि हमें जल प्रदूषित करने वालों कारकों को रोकने के साथ जल की बेवजह बर्बादी को भी रोकना होगा। मसलन आरओ से 10 ली. शुद्ध पानी प्राप्त करने के लिए हम 90 लीटर ली. पानी को बर्बाद कर देते हैं। जबकि इसे घर की सफाई जैसे कामों में प्रयोग किया जा सकता है। इस मौके पर एसीई कॉलेज के चेयरमैन संजय गर्ग, सचिव अखिल गोयल व एडवाइजर संयम अग्रवाल भी मौजूद थे।
जितनी प्साय लगे उतना ही पीएं पानी
आगरा। डॉ. डीके सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा पानी पीना, यह भ्रांति है। जब जितनी प्यास लगे, पानी उतना ही पीएं। प्यास लगने से अधिक पानी पीने से आपकी जान पर भी बन सकती है। क्योंकि हमारी स्वस्थ किडनी एक घंटे में 800-1000 मिली तक ही पानी फिल्टर करती है। स्ट्रेस के दौरान यह और भी कम हो जाता है। कई बार ऐसे मामले देखें गए हैं कि मैराथन के तुरन्त बाद अधिक पानी पीने से मुत्यु हो गई या एसी रूम में रैगिंग के दौरान अधिक पानी पिलाने से छात्र की मौत हो गई।
खेलने के दौरान पसीने के रूप में पानी अधिक निकलने और स्ट्रेस बढ़ने से किडनी अपना काम कर देती है। ऐसे में दौड़ लगाने या खेलने के तुरन्त पानी पानी पीया जाए तो पानी ब्लड में सोडियम पोटेशियम की मात्रा को बढा देता है। जिससे मौत तक हो सकती है।
सोइल इंजीनियर बनने के लिए किया प्रोत्साहित
आगरा। नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी दिल्ली के प्रो. वीके सुमन ने बच्चों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की जानकारी देते हुए को सोइल इंजिनियरिंग व कृषि विज्ञान में भी भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आगरा मंडल में लगभग 60-80 फीसदी लोग खेती से जुड़े हैं। यदि हम सोइल का ठीक तरह से प्रयोग करें तो उत्पादन को तीन गुना बढ़ाया जा सकता है। इसमें बहुत सम्भावनाएं हैं, जिससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा बल्कि बेरोजगारी बी कम होगी। उन्होंने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए विज्ञान की अन्य शाखाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

error: Content is protected !!