आगरालीक्स…(Video News) आईपीएल का पहला मैच कल केकेआर और आरसीबी के बीच. आगरा के भी क्रिकेटरों में उत्साह. कहा—हम भी किसी दिन आईपीएल में खेलेंगे. अपनी—अपनी फेवरेट टीमें भी बताईं…
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण कल से शुरू होने जा रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी और पहला यानी उद्घाटन मैच पिछली बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइटर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु के बीच खेला जाएगा. आईपीएल को लेकर आगरा के यूथ में हर बार की तरह इस बार भी उत्साह है. हर किसी की अपनी फेवरेट टीम है और वह उसी को सपोर्ट करता है.
आगरा के क्रिकेटरों में भी उत्साह
आगरा के क्रिकेटरों में भी आईपीएल को लेकर उत्साह है. कई सारे युवा क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं और रोजाना घंटों मैदान में पसीना बहा रहे हैं. इन क्रिकेटरों की भी अपनी—अपनी फेवरेट टीम हैं. अधिकतर युवा आरसीबी और मुंबई के फैंस है, हालांकि सीएसके के फैंस भी जबर्दस्त हैं. इनका कहना है कि आईपीएल को देखने में मजा आता है. हम भी मेहनत कर रहे हैं और एक दिन आईपीएल में जरूर खेलते हुए दिखाई देंगे.
आगरा के ये क्रिकेटर खेलेंगे आईपीएल
आगरा के दीपक चाहर, राहुल चाहर आईपीएल के काफी संस्करण खेल चुके हैं और इस बार भी आईपीएल में भाग ले रहे हैं, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल भी अपना जलवा बिखेरने को बेताब हैं.