आगरालीक्स….आगरा पहुंचे इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अध्यक्ष दुआरते पचेको. शानदार तरीके से हुआ वेलकम. पचेको भारत की संसद के निमंत्रण पर आए हैं. ताजमहल का कर सकते हैं दीदार
इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन जो कि 179 देशों की पार्लियामेंट सदस्यों का एक संगठन है, इसके अध्यक्ष दुआरते पचेको शुक्रवार शाम को आगरा पहुंचे. उनका आगमन शुक्रवार सुबह था लेकिन किसी कारणवश वह देर शाम सात बजे आगरा पहुंचे. आगरा के होटल मुगल में उनका वेलकम किया गया. दीवान—ए—खास में उनके स्वागत के लिए नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, मेयर नवीन जैन के साथ अप्सा अध्यक्ष व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार मिस्टर पचेको शनिवार को ताजमहल का दीदार करेंगे.