Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Is Corona in control now in Agra: Only 4 patients admitted in 350 beds hospital in 2 days…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Is Corona in control now in Agra: Only 4 patients admitted in 350 beds hospital in 2 days…#agranews

249

आगरालीक्स…आगरा के सींगना में बने 350 बेड के अस्पताल में दो दिन में चार मरीज भर्ती. इनमें से दो डिस्चार्ज. तो क्या शहर में कोरोना आ रहा काबू में. पढ़ें पूरी खबर

सींगना में बना है 350 बेड का अस्पताल
प्रशासन द्वारा जो आंकड़े हर रोज जारी किए जा रहे हैं उस हिसाब से आगरा में धीरे धीरे कोरोना काबू में आ रहा है. इसका उदाहरण सींगना स्थित प्री कोविड अस्पताल है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन के अंदर यहां पर केवल 4 कोरोना मरीज ही भर्ती हुए हैं. इनमें से गुरुवार रात को दो मरीज डिस्चार्ज भी हो गए. यहां फिलहाल दो ही मरीजो का इलाज चल रहा है. यहां प्रतिदिन 20 से 25 फोन तो आ रहे हैं लेकिन भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है.

आगरा में इस समय 1809 कोरोना मरीज
आगरा में कोरोना वायरस के रोजाना मिलने वाले आंकड़ों में गिरावट आ रही है. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी. शुक्रवार को आगरा में 165 नये कोरोना मरीज मिले तो वहीं 250 से अधिक मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 1809 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. आगरा में एसएन के दो कोविड वार्ड और जिला अस्पताल के एक कोविड वार्ड के अलावा 26 निजी कोविड अस्पताल बनाए गए हैं. इसके अलावा दो दिन पहले ही हाइवे के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर को 350 बेड का प्री कोविड अस्पताल बनाया गया है

इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आगरा के सींगना स्थित प्री केविड अस्पताल में भर्ती होने के लिए आगरा के के कोविड कंट्रोल सेंटर 0562—2551601 और अस्पताल की हेल्पलाइन नंबर 9557597705 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा https://forms.gle/DnnWQ7Cu2VR8F6SV6 पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

लापरवाही बरतना हो सकता है खतरनाक
आगरा में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस समय लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है. अभी भी जरूरी है कि हम नियमों का पालन करते रहें. प्रदेश सरकार द्वारा इसी कारण आंशिक कफ्र्यू लगाया गया है. लोग ​बेवजह घर से बाहर न निकलें और मास्क लगातार पहनते रहें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!