आगरालीक्स..सावधान. आगरा में ई कामर्स कंपनी से लैपटाप का आर्डर दिया, लेकिन घर पहुंचा चाकलेट का डिब्बा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
आगरा के कमला नगर सुभाष नगर निवासी अमित गोयल ने गुरुग्राम में आईटी कंपनी में काम करते हैं, अभी वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं। अमित गोयल ने 9 फरवरी को लैपटॉप के लि आर्डर दिया। 14 फरवरी को आर्डर घर पर आ गया। कोरियर का डिब्बा खोला तो होश उड गए, डिब्बे में लैपटॉप की जगह चाकलेट रखी हुई थी। टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। जवाब दिया कि जांच करेंगे। इसके बाद कहा कि तीन जिन में पैसा मिल जाएगा, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है।
55495 रुपये का किया पैमेंट
लैपटॉप के लिए अमित गोयल ने क्रेडिट कार्ड से 55495 रुपये का भुगतान किया, अब पैसे वापस ना आने से वह परेशान है।