Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Janakpuri 2026 Agra: Bhawna Estate residents receive invitation to grand event…#agranews
बिगलीक्स

Janakpuri 2026 Agra: Bhawna Estate residents receive invitation to grand event…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा में भावना एस्टेट वासी बनेंगे मिथिला नगर वासी. जनकपुरी आयोजन का पत्र मिलते ही लगे भगवान राम व माता जानकी के जयकारे. आज से ही जनकपुरी के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला व जनकपुरी आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आगरा में हर वर्ष अलग—अलग स्थानों पर सजने वाली जनकपुरी इस बार भावना एस्टेट सिकंदरा में सजेगी. रविवार को श्रीरामलीला कमेटी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. इस दौरान भावना एस्टेट से आए लोगों को 2026 की अलौकिक जनकपुरी का आयोजन करने का पत्र भी दिया गया. जनकपुरी आयोजन का पत्र मिलते ही भगवान राम व माता जानकी के जयकारे गूंजने लगे और इसके साथ ही भावना एस्टेट में आज से ही जनकपुरी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

6 अक्टूबर को निकलेगी रामबारात
आगरा में इस बार रामबारात 6 अक्टूबर मंगलवार को निकलेगी. हर वर्ष पितृपक्ष की एकादशी को रामबारात का आयेाजन होता है. इस बार 6 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और 7, 8 व 9 अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा.

ये रहे मौजूद
जनकपुरी से मनोज बंसल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, हेम कुमार जैन, विश्वनाथ जुनेजा, अशोक गुप्ता, जी पी अग्रवाल, प्रशांत जैन, अखिलेश दुबे, शलभ शर्मा, डॉ जयप्रकाश नारायण यादव। रामलीला कमेटी से महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद,जगदीश बागला, भगवानदास बंसल, रामकिशन अग्रवाल, टी एन अग्रवाल, विजयप्रकाश, मनोज पोली भाई, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, नवल किशोर, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल, प्रकाश चंद, अजय, आयुष, विपिन सहित काफी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!