Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Janakpuri Live: Seeing the Vidaai of Mother Janaki, tears came from the eyes of the people of Janakpur…#agarnews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Janakpuri Live: Seeing the Vidaai of Mother Janaki, tears came from the eyes of the people of Janakpur…#agarnews

226

आगरालीक्स…श्री राम चले संग लै सिय को प्राण प्यारी..अब कैसे जिएँ नर नारी..माता जानकी की विदाई देख जनकपुरवासियों की आँखों से बही अश्रुधार, भजनों की रसधार ने किया भाव विभोर

उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी के तीसरे दिन शुक्रवार रात को भव्य जनक महल से राजा जनक आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना आरती अग्रवाल ने माता जानकी को जब रुंधे गले और नम आँखों से विदा किया तो समूची मिथिला नगरी भावुक हो गई। जनकपुर वासी अपने को संभालने की कोशिश कर ही रहे थे कि मंजरी शुक्ला और अन्य महिलाओं के विदाई गीत “श्री राम चले संग लै सिय को प्राण प्यारी, अब कैसे जिएँ नर नारी” के बोलों पर सबकी आँखों से आँसुओं की धारा बह चली.. तीन दिन से उत्साह और उल्लास में डूबी जनकपुरी विदाई के पल उदास और गमगीन सी हो गई।

इससे पूर्व पुष्पांजलि हाइट्स से नगर भ्रमण करते हुए शाम के समय जब भगवान के पाँचों स्वरूप जनक मंच पर विराजमान हुए तो उनके नयनाभिराम सौंदर्य की एक झलक पाने के लिए लाखों नर नारी उमड़ पड़े।
जनक मंच पर राजा जनक आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना श्रीमती आरती अग्रवाल के साथ श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता और श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भगवान राम की आरती उतारी।

बही भजनों की रसधार..
इसके बाद श्रीमती मंजरी शुक्ला एवं मुकेश शुक्ला की टीम द्वारा सुमधुर भजनों की रसधार के मध्य कोरियोग्राफर दीपक शर्मा की टीम ने लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर माता जानकी के विवाह उत्सव में चार चाँद लगा दिए। बरसा दाता सुख बरसा, प्रभु जी मोरे अवगुण चित न धरौ, श्री राम जय राम जय जय राम, आई रे बारात जनक जी के द्वारे और आज तो बधाई बाजे जनक महल में जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान मंगलम स्टेट की महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य, सनशाइन स्कूल के छात्र द्वारा श्री राम स्तुति, वीरा सक्सेना के नेतृत्व में म्यूजिक मंत्रा के विद्यार्थियों और एकता जैन डांस एकेडमी के विद्यार्थियों के नृत्य व गायन प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का रस भीना संचालन रमन अग्रवाल ने किया।

जनक मंच पर भी हुई मिलनी की रस्म..
राजा जनक आलोक अग्रवाल ने माता जानकी के विवाह में कहीं कोई कोर कसर न रह जाए, इस भाव से बड़हार के बाद रात को जनक मंच पर हुए विदाई कार्यक्रम में भी मिलनी की रस्म अदा की। राजा जनक ने भाव भरे हृदय से श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल और राजा दशरथ संजय मित्तल को गले लगा कर मिलनी भेंट की।

यह भी रहे शामिल..
जनक मंच पर माता सीता की विदाई के समय श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता, सुदीप गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, राम चरन शर्मा, दिनेश नौहवार, दयानंद यादव, अखिलेश धर गौड़, मधुसूदन टंडन, मनोज सिंह, मान सिंह धाकड़, रमाशंकर अग्रवाल, अनिल सेंगर, अखिल बंसल, अनूप अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, अश्विनी शर्मा, तिलकधारी शर्मा, गिरीश अग्रवाल, सौदान सिंह बघेल, पवन कुमार कैटर्स, चंद्रवीर फौजदार, अजय बंसल, संजय सिरोही, मंजू मिश्रा, सुशील अग्रवाल, मुनेश कुमार, विजेंद्र रायजादा, विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम, नीरज शर्मा, अमित दिवाकर, सुभाष गिरी, प्रेमदास चौधरी, प्रभांशु अग्रवाल और रविंद्र गोयल सीए भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!