Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Jasrana BJP MLA Covid Positive wife admit in SN Medical college with in 28 Minutes says MP SP Singh Baghel #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Jasrana BJP MLA Covid Positive wife admit in SN Medical college with in 28 Minutes says MP SP Singh Baghel #agranews

247

आगरालीक्स…(Agra News 11th May)आगरा के एसएन में भाजपा विधायक की पत्नी को बेड न मिलने के आरोप पर सांसद एसपी सिंह ने तहकीकात के बाद एसएन को क्लीन चिट, पार्टी विधायक के आरोप कठघरे में.
जसराना फीरोजाबाद से भाजपा विधायक राम गोपाल लोधी ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाए थे कि कोरोना संक्रमित उनकी पत्नी संध्या लोधी की तबीयत बिगडने पर सात मई को एसएन रेफर किया गया। पांच बजे से रात दो बजे तक बेड नहीं मिला, बेड मिलने के बाद किसी ने उनकी पत्नी की तबीयत के बारे में जानकारी नहीं दी। पत्नी को खाना और पानी भी नहीं दिया गया। उनका कहना था कि वीआईपी के साथ ऐसा किया गया तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा।

जसराना फीरोजाबाद से भाजपा विधायक राम गोपाल लोधी का वायरल वीडियो

सांसद एसपी सिंह बघेल पहुंचे एसएन, दी क्लीन चिट
भाजपा विधायक का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला मीडिया की सुर्खिया बन गया, इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में मुदृा छाया रहा कि जब विधायक की पत्नी को डीएम द्वारा पफोन करने पर इलाज नहीं मिला तो आम आदमी का क्या होता होगा। सांसद एसपी सिंह बघेल को एसएन प्रशासन ने वीडियो रिकार्डिंग और दस्तावेज दिखाए। इसके बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली है।

आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने अपनी फेसबुक पर डाली पोस्ट
समाचार पत्रों में छपी खबर माननीय विधायक जसराना की पत्नी को रात 2 बजे बेड उपलब्ध हो पाया था इस खबर पर एसएन मेडिकल कॉलेज जाकर वहा के प्रशासनिक लोगों से बात की। प्राचार्य डॉ संजय काला स्वयं संक्रमित हैं, अतः कार्यवाहक प्राचार्या डॉ ए के आर्या, लॉजिस्टिक इंचार्ज डॉ प्रशांत प्रसाद और उनकी पत्नी का इलाज करने वाले डॉ प्रशांत को बुलाया, तहकीकात करने पर पता चला की 7 मई को एंबुलेंस के साथ उनकी पत्नी 7:20 pm पर पहुंची एवं रेकॉर्ड्स देखने पर पता चला कि 7:48 pm पर उन्हे बेड उपलब्ध हो चुका था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। दूसरे संक्रमण ना हो उन्हें अतः नॉन कोविद हॉस्पिटल के आईसीयू पुष्पांजलि में एडमिट हैं। इस प्रकार की भ्रामक खबरों से जनता हतोत्साहित होती है की जब वीआईपी को बेड उपलब्ध नहीं हो पाया तो हमारा जाना बेकार है। इस समय एसएन मेडिकल कॉलेज में कोविड पॉजिटिव 150 मरीज़ पोस्ट कोविद 100 मरीज़ तथा इमरजेंसी में सस्पेक्टेड कोविड 50 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड मरीजों को देखने वाले देश के सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साहस की प्रशंसा एवं आभार।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!