आगरालीक्स ….जेईई एडवांस 2022 की काउंसिलिंग आज से शुरू हो रही है, 23 आईआईटी की 16598 सीटों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे, आगरा के रजत ने सेल्फ स्टडी से पाई 68 वीं रैंक तो राहुल अग्रवाल ने भी मारी बाजी।
देश के 23 आईआईटी सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट रविवार को घोषित किया गया। इसमें बंगलुरु के शिशिर ने टॉप किया है, उन्होंने 360 में से 314 अंक प्राप्त किए हैं।

आज से काउंसिलिंग, 40712 छात्र होंगे शामिल
जेईई एडवांस 2022 की काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो रही है। 23 आईआईटी की 16598 सीटों के लिए 40712 छात्र काउंसिलिंग में शामिल होंगे।
आगरा के रजत की 68 वीं रैंक
आगरा के टाटा गेट, एयरफोर्स स्टेशन के पास रहने वाले रजत सारस्वत की 68 वीं रैंक आई है। रजत आईआईटी मद्रास से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन स्टेड मैटेरियल से तैयारी की। दयालबाग निवासी राहुल अग्रवाल सिंह की 327 वीं रैंक आई है।