आगरालीक्स… जेईई मेंस में पहली बार निगेटिव मार्किंग के बाद भी 360 में से 360 अंक दिए गए हैं, आगरा में जेईई मेंस में राजमिस्त्री, पत्थर कारीगर और दर्जी के बेटों ने बाजी मारी है, अभी असली परीक्षा देनी है, जेईई मेंस की कट आॅफ से 2 2 लाख, अभ्यर्थी चुने गए हैं, ये अब 21 मई को देश के प्रतिष्टिठ आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस देंगे।
गुरुवार को जारी किए गए ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई मेन्स) 2017 में उदयपुर के कल्पित वीरवल ने पहली रैंक हासिल किया है। कल्पित पहले ऐसे कैंडिडेट हैं, जिन्हें 360 में से 360 नंबर मिले। सीबीएसई के चेयरमैन ने उन्हें फोन कर यह जानकारी दी, कल्पित वीरवल ने फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स में 120 में से 120 नंबर हासिल किए हैं। निगेटिव मार्किंग होने के बावजूद कल्पित ने सारे सवाल अटैम्प्ट किए। इससे पहले कल्पित इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड और नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम में भी टॉप कर चुके हैं। कल्पित के पिता उदयपुर के सरकारी अस्पताल में कंपाउंडर हैं और मां शिक्षिका हैं।
हॉरिजन के 15 छात्रों ने मारी बाजी
जेईई मेंस में हॉरिजन क्लासेस, पुलिस लाइन के 15 छात्रों ने बाजी मारी है, निदेशक जय वर्मा ने बताया कि शिवा मिनोचा, मयंक अग्रवाल, आदर्श गर्ग, सचिन शर्मा, जतिन, जयवीर, निशा सिंह, वंदना राजौरा, पवन कुमार गौतम, किशनपाल अभिषेक, देवेंद्र, प्रीति, अंशु, राकेश का चयन हुआ है। इन सभी को जेईई एडवांस की फ्री कोचिंग दी जाएगी।
राजमिस्त्री के बेटे ने मारी बाजी
निमित्त मात्र सोसाइटी की ओर से संचालित लक्ष्य-30 के 30 में से 28 विद्यार्थी सफल हुए हैं। यहां के योगेश कुमार ने 360 में 153 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। यह विलासगंज, अवधपुरी बोदला के रहने वाले हैं। पिता खूबचंद राजमिस्त्री हैं। इनको महीने में पूरे दिन काम भी नहीं मिलता। मां गंगादेवी गृहणी हैं। खूबचंद मेहनत-मजदूरी करके योगेश के साथ छोटे बेटे पंकज (कक्षा 11) को पढ़ा रहे हैं। लक्ष्य-30 के ही छात्र हर्षित वर्मा ने 112 अंक हासिल किया है। इनका परिवार बोदला में रहता है। पिता वितेंद्र वर्मा पत्थर के कारखाने में कारीगर हैं। वहीं मुकुल वर्मा ने जेईई मेन में सफलता प्राप्त की है। उनके पिता कपड़ा सिलने का काम करते हैं।
जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण शुरू
जेईई मेंस का रिजल्ट जारी होने के साथ जेइई एडवांस के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 21 मई को होगी। जेईई एडवांस से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा।
Leave a comment