आगरालीक्स …आगरा में करवाचौथ से पहले पत्नी से परेशान होकर एक बडे ज्वैलर ने सुसाइड कर ली, सुसाइड नोट में पत्नी से परेशान होकर सुसाइड करने के बारे में लिखा है, ज्वैलर ने जिस समय सुसाइड की उस समय घर पर पत्नी नहीं थी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
आगरा के राजा की मंडी निवासी ज्वैलर विशेष पुत्र श्री श्रीकृष्ण का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में मिला, ज्वैलर विशेष का फव्वारा में चांदी की पायल का काम है, उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, पुलिस को आशंका है कि जहर खाकर सुसाइड की गई है।
डेढ साल पहले पेठा कारोबारी की बेटी से हुई थी शादी
ज्वैलर विशेष की सादी डेढ साल पहले पेठा कारोबारी महेश की बेटी रितिका से हुई थी, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शादी के बाद से पत्नी परिवार से अलग रहने की जिद करने लगी। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़े होने लगे।
दो महीने से मायके में थी पत्नी
अगस्त में ज्वैलर विशेष की पत्नी रीतिका अपने मायके चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। पुलिस ने सुइसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।