आगरालीक्स…. आगरा में बाइक सवार लुटेरों ने ज्वैलर को लूट लिया, वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, बाइक सवार लुटेरे ज्वैलरी और कैश लूट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।शाहगंज के केदार नगर निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल की बोदला में ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार रात आठ बजे वे दुकान बंद कर एक्टिवा से घर जा रहे थे। गहनों से भरा बैग आगे रखा था। केदार नगर मोड़ पर पावर हाउस के समीप बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और मारपीट कर बैग छीनने लगे।
बैग न छोडने पर की मारपीट
कृष्ण कुमार ने हेलमेट उतारा तो लुटेरों ने तमंचे का बट मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल होने के बाद भी बैग न छोड़ने पर लुटेरों ने सर्राफ पर फाय¨रग की और बैग छीन लिया। बैग में सवा किग्रा चांदी के गहने और कुछ सोने के गहनों के साथ 10 हजार रुपये भी रखे थे। सर्राफ ने अपने भाई सुधीर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुधीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
फाइल फोटो
Leave a comment