आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की पत्नी और बेटा गायब हो गए हैं वे घर से बाजार के लिए निकले थे। सराफ ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर पत्नी और बेटे का फोटो शेयर किया है जिससे उनके बारे में पता चल सके।
आगरा के न्यू आगरा के अनुराग नगर, बल्केश्वर निवासी मनोज कुमार अग्रवाल घर से ही कारोबार करते हैं। मनोज ने बताया कि रविवार शाम चार बजे वह घर आए तो पत्नी रागिनी 11 साल के बेटे कृष्णा के साथ बाजार से सब्जी लेने जा रही थीं। इसके बाद एक घंटे तक नहीं आई, जब फोन मिलाया तो वह घर में पड़ा मिला। इस पर सराफ ने तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पता किया, लेकिन जानकारी मिल सकी। मनोज ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। पत्नी बहराइच की रहने वाली है।
बेटा सेंट एंड्रूज स्कूल में पांचवीं का छात्र है। एसओ न्यू आगरा ने बताया कि सराफ की दो महीने से पत्नी से अनबन चल रही थी। इससे पहले भी विवाद हो चुका है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला के मायके जाकर भी पता किया जा रहा है।