आगरालीक्स… आगरा में एक बडे कारोबारी के बेटे की टयूशन पढाने के दौरान युवतियों ने अपने साथ अश्लील क्लीपिंग बना ली, क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लाखों कैश और ज्वैलरी ले ली, इससे छात्र परेशान रहने लगा, उसे नींद नहीं आती थी। इस पर उसकी दादी ने छात्र से कारण पूछा तो वह फूट फूट कर रोने लगा, इस मामले में थाना हरीपर्वत में छात्र को पढाने वाले टीचर और उसकी दो बहनों के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बनाई अश्लील क्लीपिंग
शहर के एक बडे ज्वैलर का बेटा कचहरी घाट क्षेत्र में टयूशन पढने जाता था, आरोप है कि एक दिन टीचर की बहन ने छात्र को कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद टीचर की बहन ने उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में फोटो और वीडियो बना लिया। इस क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर टीचर और उसकी दोनों बहन ब्लैक मेल करने लगी, पहले वे अपने लिए सिगरेट और शराब मंगाती थी, इसके बाद कैश मंगाने लगी।
कैश के बाद ज्वैलरी
छात्र ने घर से चोरी करना शुरू कर दिया, पहले उसने चार हजार रुपये कैश घर से ले जाकर टीचर और उसकी दोनों बहनों को दिए, इसके बाद 10 हजार रुपये दिए, इसके बाद वह ज्वैलरी ले जाने लगा। मामला यहां तक बढ गया कि वह मंदिर से भगवान के सोने के आभूषण भी ले गया और उन्हें दे दिए।
15 लाख मांगे, सोने की गिन्नी और कैश लेकर पहुंचा
आरोप है कि छात्र से टीचर और उसकी बहन 15 लाख रुपये मांग रहे थे वह घर से सोने की 22 गिन्नी सहित अन्य आभूषण लेकर पहुंच गया, इसके बाद और रुपये लाने के लिए दबाव बनाया तो उसने 64 हजार रुपये अपनी दादी के चुरा कर दे दिए। इसके बाद वे और रुपये मांगने लगे, इन रुपये और ज्वैलरी से उन्होंने कार, स्कूटी और एप्पल का मोबाइल फोन खरीद लिया।
संयुक्त परिवार होने पर नहीं लगा पता, मुकदमा दर्ज

ज्वैलर संयुक्त परिवार में रहता है और सोने चांदी का बडा कारोबार है इसलिए कैश और ज्वैलरी घर से बाहर जाने पर पता नहीं चला। लेकिन छात्र परेशान रहने लगा,इस पर उसकी दादी ने कारण पूछा तो वह रोने लगा। उसने टीचर और उनकी बहनों द्वारा किए जा रहे यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया, इस मामले में आरोपी टीचर और उसकी दोनों बहनों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंटरनेट फोटो