आगरालीक्स…. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रात को जूनियर डॉक्टर और घायल फौजी के बीच मारपीट हो गई। फौजी की धमकी के बाद इमरजेंसी पर पुलिस फोर्स बुला लिया गया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गुरुवार रात को एक फौजी पहुंचा, उसके हाथ में चोट थी, वह आगरा से बाहर तैनात है। इलाज में देरी को लेकर जूनियर डॉक्टर से फौजी का विवाद हो गया, दोनों में मारपीट हो गई, फौजी वहां से चला गया और अपने साथियों को बुला कर लाने की धमकी दे गया। इससे जूनियर डॉक्टर भी सचेत हो गए, उन्होंने साथी जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया, अनहोनी की आशंका पर पुलिस फोर्स भी एसएन पहुंच गया।
7 जून 2016 को हुआ मामला
.आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्विट सवारों ने मेडिकल छात्र पर पिस्टल तान दी, इस पर मेडिकल छात्रों ने पथराव कर दिया, उसकी गाडी तोड दी और युवक की जमकर धुनाई लगा दी। उसे बमुश्किल पुलिस ने बचाया, आरोपी युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर में मेडिकल छात्र इंटर्न रामजी लाल पैदल जा रहे थे, प्राचार्य कार्यालय के पास पीछे से आ रही स्विट ने टक्कर मार दी, इस पर (इंटर्न) और कार सवा के बीच नोकझोंक हो गई। कार सवार ने इंटर्न के थप्पड मार दिया, इस पर उसके अन्य साथी आ गए और कार सवार को दबोच लिया और पीटने लगे। मेडिकल छात्रों के बीच घिरने पर कार सवार ने अपनी पिस्टल निकाल ली, पिस्टल छात्र पर तानते ही वे पीछे हट गए। वह अपनी स्विट में बैठकर भागने लगा। इस पर मेडिकल छात्रों ने कार पर पथराव कर दिया। पार्किंग के पास कार को छात्रों ने पकड लिया और तोडफोड कर ली। कार सवार को भी दबोच लिया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कार सवार युवकों से पूछताछ कर रही है।
फरवरी 2016 में जूनियर डॉक्टर से मारपीट
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टरों की धुनाई कर दी, जूनियर डॉक्टर उन्हें पकडने के लिए दौडे तो गार्ड की बंदूक लेकर तान दी। उन्होंने दो तीमारदारों को पकड लिया और जमकर धुनाई की, इससे दो लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जूनियर डॉक्टर में आक्रोश है और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
लोहामंडी निवासी महारानी (55) पर बंदरों से बचने के के लिए छत से कूद गई थी, उनकी कमर और सिर में गंभीर चोट आई थी। शुक्रवार रात को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि एक दर्जन लोगों ने जूनियर डॉक्टरों को पकड लिया, उन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की। इस पर जूनियर डॉक्टर भडक गए और तीमारदारों को पकडने के लिए दौडे, इसे देख गार्ड ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया। इस पर तीमारदारों ने गार्ड की बंदूक छीन ली और जूनियर डॉक्टर पर तान दी। इससे खलबली मच गई। एकजुट हुए जूनियर डॉक्टरों ने दो लोगों को पकड लिया, उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हंगामे की सूचना पर कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ ही एसएन के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष पहुंच गए। वे जूनियर डॉक्टरों को समझाने में जुटे रहे।