आगरालीक्स…(25 September 2021 Agra News) आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट्स और डॉक्टरों ने सीखा दूरबीन के आपरेशन में टांका लगाना
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के सर्जरी विभाग एवं एसोसिएशंस आफ सर्जन आगरा द्वारा एक सेमिनार आयोगित कराया गया. इस सेमिनार में लखनऊ से प्रोफेसर डॉक्टर योगेश मिश्रा ने सर्जरी विभाग के समस्त जूनियर रेज़िडेंट्स एवं डाक्टरों को दूरबीन के आपरेशन में प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की गांठों एवं टांका लगाने की विधि का व्याख्यान किया एवं इनका इस्तेमाल मैनेकन पर करके सिखाया गया. इस सेमिनार में प्रो. डॉक्टर योगेश मिश्रा के अतिरिकत प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर प्रशान्त गुप्ता एवं सर्जरी विभाग ईवेन सर्जरी विभाग से प्रोफेसर डॉक्टर जूही सिंघल, प्रोफेसर डॉक्टर ऋचा जैमन, प्रोफेसर डॉक्टर प्रशान्त लवानिया, डॉक्टर सुरेंद्र पाठक, डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर अंक़ुश गुप्ता, डाक्टर जेपीएस शाक्या, डॉक्टर अनुभव गोयल, डॉक्टर करन रावत एवं समस्त रेज़िडेंट डॉक्टर उपस्थित थे.
