आगरालीक्स…वृंदावन में अनोखी शादी, लड्डू गोपाल के साथ ज्योति ने की शादी. कन्यादान से लेकर सात फेरे तक की हुई रस्में…
मथुरा में एक अनोखी शादी हुई है. एक भक्त ने अपने आराध्य लड्डू गोपाल के साथ शादी की है. इसके लिए कन्यादान से लेकर सात फेरे तक की सभी रस्में भी की गईं. बैंडबाजों के साथ बारात भी निकली और बाराती भी जमकर नाचे. हरियाणा के सिरसा की रहने वाली ज्योति भदावन ने सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी चुना और विधिवत रूप से लड्डू गोपाल के साथ विवाह रचाया.
हरे कृष्णा धाम सोसाइटी में हुआ विवाह
34 साल की ज्योति पेशे से नर्स है और पिछले एक साल से वृंदावन में रहकर भगवान की भक्ति में लीन थी. भक्ति के मार्ग पर चलते हुए ज्योति ने अपना पूरा जीवन श्रीकृष्ण को समर्पित करने का फैसला किया और शादी की सभी रस्में वृंदावन के हरे कृष्णा धाम सोसाइटी में पूरी की गईं. ज्योति के पिता विवेकानंद ने इस विवाह पर संतोष जताया और अपनी बेटी के निर्णय का स्वागत किया. इस विवाह ज्योति के गुरु डॉ गौतम ने कन्यादान किया.