अलीगढ़लीक्स…आज से चलेगी कैफियात एक्सप्रे, रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली से आजमगढ़ को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है । कैफियात एक्सप्रेस आज से चलेगी। यह ट्रेन रात 9:48 पर अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। न के चलने से पूर्वांचल के यात्रियों को काफी मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमण काल में स्टेशन ट्रेनों के आवागमन पर काफी प्रभाव पड़ा है। अलीगढ़ स्टेशन से लगभग 40 ट्रेनें गुजरती थी। मगर अब कैफियात एक्सप्रेस को लेकर 12 ट्रेनें गुजर रही है। दिल्ली से आज शाम 7:10 पर आजमगढ़ के लिए रवाना होगी।यह ट्रेन 7:51 पर गाजियाबाद पहुंचेगी। दो मिनट बाद वहां से रवाना होकर 9:48 पर अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।