आगरालीक्स… आगरा में होली के रंग में दान और समासेवा दिखाई दी। कल्याणकारी महिला समिति की ओर से होली मिलन सवमारोह समिति अध्यक्ष अशु मित्तल के नेहरू नगर स्थित निवास पर आयोजित किया गया। इसमें दान और समाजसेवा के रंग भी देखने को मिले।
समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों और परंपरा का मिलाजुला रूप नजर आया। महिलाओं ने सिर्फ एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं बल्कि त्योहार के पारंपरिक गीत होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा, आज ना छोड़ेगे, हम बस तूमकों खेलेगें हम होली, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे जैसे गीतों के बीच जमकर होली खेली। समिति अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि प्रेम और सौहार्द के प्रतीक होली पर्व में अगर अपने स्नेही प्रियजनों का मिश्रण हो जाए तो अवर्णीय आनंद की कल्पना ही रोमांचित करने वाली होती है। कोषाध्यक्ष सविता पालीवाल ने बताया कि इस खुशी को दुगना करने के लिए आयोजन में सेवाकार्य के रंग भरने का फैसला लिया गया था, जिसके तहत आज एक गरीब कन्या के विवाह हेतु सामग्री भेंट की गई है। सचिव रीना गर्ग ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान हर चेहरा रंग-बिरंगा दिख रहा था। समिति की पदाधिकारी एवं सदस्याएं एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई देती नजर आई। इस दौरान आत्मीय संबंधों का नजारा देखने के लिए मिला।
इस दौरान विमला आसोपा, शशि गोयल, नीलू गर्ग, संगम सिंघल, सन्तोष गर्ग, अनिता शर्मा, स्नेहलता, कुसुम मेहरा, ऊषा खण्डेलवाल, अंजुल सिंघल, शिखा सिंघल आदि मौजूद थीं।