आगरालीक्स… आगरा में स्वरोजगार को बढावा देने के लिए हस्तशिल्प मेला लगाया जा रहा है, इसमें महिलाएं स्वरोजगार सीख सकेंगी। आगरा क्लब ग्राउंड में 21 अक्टूबर को
कल्याणकारी महिला समिति द्वारा 21 अक्टूबर को आगरा क्लब में आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय हस्तशिल्प मेले में शिल्पियों द्वारा दर्जनों स्टाॅल लगाई जाएंगी, जिनमें सजावट की चीजें, कपड़े, पत्थर व धातुओं से बनीं वस्तुएं, एक्सेसरीज, गिफट आईटम्स जैसी चीजें शामिल होंगी। ये सभी सामान भारत की हस्तशिल्प और हस्तकलाओं की शानदार परंपरा की झलक दिखाने वाले होंगे।
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है उद्देश्य…..

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कल्याणकारी महिला समिति आगरा में महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए काम कर रही है। ऐसे में इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना भी है। महिलाओं को इस मेले में आमंत्रित किया गया है ताकि अपनी रूचि अनुसार वह अपने लिए सामग्री का चयन कर उसके निर्माण की कला सीखें और स्वरोजगार के प्रति आकर्षित हों। उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा, जिसमें बीएमडी, बीएमआई के साथ ही ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की जाएगी। पर्यावरण सुरक्षा के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के लिए कपड़े के थैलों का वितरण किया जाएगा। जो भी महिलाएं मेले में बीएमआई, बीएमडी, ब्रेस्ट स्क्रीनिंग जांचें कराना चाहें, प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहें या जो लोग स्टाॅल लगाना चाहें वह समिति अध्यक्ष अशु मित्तल से मो. नंबर 9319102686 पर संपर्क कर सकते हैं।