
पहले दिन क्वालिफाइंग राउंड में स्थानीय 72 खिलाडि़यों ने खेला । पहली पाली में सुबह सात बजे से साढ़े बारह बजे तक 32 खिलाड़ी खेले । दूसरी पाली में अपराह्न एक बजे से शाम छह बजे तक 36 खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । टूर्नामेंट के सदस्य संजीव रतन ने बताया कि क्वालिफाइंग राउंड में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली खिलाड़ी 21 फरवरी को फाइनल राउंड में खेलेंगे ।
ये ले रहे हिस्सा
टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रमुख खिलाडि़यों में आशीष जैन, ब्रिगेडियर विकास सैनी, कर्नल एडमंड मेकेरियम, मेजर पारस रैनी, विशाल बंसल, राजेश लाल, संजय श्रीवास्तव आदि खेले । इसके अलावा चार महिलाओं मधु राजपाल, नज्म प्रसाद, अंकिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी सिंह ने भी ताजमहल के साए में खेलने का लुत्फ उठाया । श्रीवास्तव ने कहा कि ताज महोत्सव में पहली बार स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है । खिलाडि़यों में जबरदस्त उत्साह है । ताजमहल को देखते हुए खेलने का रोमांच अलग है । उम्मीद है कि टूर्नामेंट के माध्यम से आगरा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
Leave a comment