Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Kidney stone removal without cut by RIRS at Shantived Institute of Medical Sciences, Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Kidney stone removal without cut by RIRS at Shantived Institute of Medical Sciences, Agra #agranews

152

आगरालीक्स..(Agra News 11th July) आगरा में बिना कट के गुर्दे की पथरी निकलवाएं, अत्याधुनिक तकनीक से शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज में यह सुविधा दी जा रही है।

आगरा के हाईवे सिकंदरा स्थित शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेस में गुर्दे की पथरी को शरीर में ​कट लगाए बिना निकाला जा रहा है। आरआइआरएस तकनीकी के बारे में शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक डा श्वेतांक प्रकाश ने विस्तार से समझाया

आरआइआरएस तकनीक क्या है और कितनी कारगर ?
दूरबीन द्वारा किडनी के अंदर लचीले यूरेटोस्कोप की मदद से की जाने वाली सर्जरी को रेट्रोग्रेड इंट्रा रीनल सर्जरी (आरआइआरएस) कहते हैं। दूरबीन को मूत्र मार्ग से किडनी तक पहुंचाया जाता है। यहां बनने वाली स्टोन को लेजर किरणों से तोड़ा जाता है।

क्या इसमें मरीज के शरीर में कट भी लगाया जाता है ?
इस तकनीक में कट नहीं लगाया जाता। दरअसल, पहले दूरबीन से जो ऑपरेशन होते थे, उसमें कई बार डॉक्टर अपनी सहूलियत के लिए बड़ा कट लगा देते थे। इस नई तकनीक में कट लगाने की गुंजाइश ही नहीं है।

आरआइआरएस सर्जरी की होल सर्जरी से कितनी भिन्न है?
आरआइआरएस सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक या ओपन सर्जरी की तरह त्वचा चीरा नहीं लगाया जाता। लेजर किरणों से स्टोन को तोड़ने के बाद एक बास्केट की मदद से मूत्र मार्ग के द्वारा उसे निकाल दिया जाता है।

आरआइआरएस के बाद भी क्या स्टेंट रखा जाना आवश्यक है ?
अधिकांश मामलों में स्टेंट का रखा जाना जरूरी होता है। मूत्र वाहिनी को खुला रखने के और स्टोन को बाहर निकालने में यह स्टेंट सहायक हैं। छोटे आपरेशन से स्टेंट को निकाल दिया जाता है।

आरआइआरएस में कितना समय व इलाज खर्च आता है?
की होल सर्जरी की तुलना में इलाज खर्च ज्यादा है। ऑपरेशन में मात्र एक घंटा समय लगता है। अगले दिन मरीज रोजमर्रा के काम कर सकता है।

संपर्क करें …08755999701 https://shantived.com/

info@shantived.com

Shanti Ved Institute of Medical Sciences

KHASRA NO.610, KAKARETHA SIKANDRA ROAD, NH-19, NEAR GURU KA TAAL Agra, Uttar Pradesh, India 282007

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!