आगरालीक्स…(13 June 2021 Mathura) किन्नर भगवान शिव के अंश है. वृंदावन में बनेगा किन्नर अखाड़े का आश्रम. महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा—करेंगे किन्नरों के उत्थान का कार्य
शिवकथा में लिया भाग
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने शनिवार को प्रियकांतजू मंदिर में चल रही शिवकथा के 18वें दिन कहा कि किन्नर भगवान शिव का अंश हैं. जहां शिव कथा हो वहां किन्नर न आएं ऐसा हो नहीं सकता. हम जल्द वृंदावन में भी किन्नर अखाड़े का आश्रम बनाएंगे. इस दौरान भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने गोपेश्वार महादेव की कथा श्रवण कराई. उज्जैन से कृष्ण नगरी पहुंची लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने आनलाइन शिवकथा में कहा कि भगवान शिव ने अद्धनारिश्वर का रूप धरा था. किन्नर समाज भी शिव का अंश है. हम वृंदावन में आश्रम बनाकर किन्नरों के उत्थान का कार्य करेंगे.
वैक्सीन को लेकर न फैलाएं भ्रम
इस दौरान महामंडलेश्वर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई भ्रम न फैलाएं. ये बहुत जरूरी है. वैक्सीन जरूरी लगवाएं. उन्होंने कहा कि सावधानी और विश्वास रखें, शिवकृपा से यह कोरोना भी शीघ्र समाप्त होगा. बता दें कि कोरोना महामारी के विनाश की कामना से प्रियाकान्तजू मंदिर पर एक मास का रूद्रयज्ञ एवं अभिषेक किया जा रहा है। पूरे आयोजन को सोशल मीडिया पर 40 लाख लोग देख चुके हैं.