नईदिल्लीलीक्स… केंद्र सरकार ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री होंगे।
पीएम की सलाह पर मंत्रिमंडल में बदलाव

पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी गई।राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्यमंत्री का जिम्मा भी है।
जजों पर टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहे थे रिजिजू
वहीं रिजिजू को अब अर्थ साइंस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर अभी हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता। उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी टिप्पणी की थी।
रिजिजू ने किया ट्विट
रिजिजू ने इस पर ट्विट कर कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप मे कार्य करना सौभाग्य रहा। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी कानून के अधिकारियों से मिले समर्थन पर धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने को तत्तपर हूं।