Friday , 17 April 2026
Home agraleaks Lakhs of farmers gathered at the GIC ground of Muzaffarnagar
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

Lakhs of farmers gathered at the GIC ground of Muzaffarnagar

133

नईदिल्लीलीक्स(05th September 2021)…मुजफ्फरनगर पंचायत में लाखों किसानों को देख टिकैत समेत सभी किसान नेता गदगद. अब सात को करनाल में महापंचायत और 27 को भारत बंद की तैयारी.

मुजफ्फरनगर में जुटे लाखों किसान
तीन कृषि कानूनों को लेकर नौ माह पहले शुरू हुआ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आज मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में लाखों की संख्या में किसानों और मजदूरों ने भाग लिया। किसान नेता नरेश टिकैत ने आज मंच से अल्लाह हो अकबर और हर—हर महादेव के नारे लगवाए। किसानों के इस विशाल जमावड़े से योगी सरकार के लिए खतरे की घंटी बजती दिख रही है।

देश को बांटने वाले लोगों को रोकना होगा
टिकैत ने कहा कि हमें देश को बांटने वाले लोगों को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी अल्लाह ओ अकबर और हर—हर महादेव के नारे लगते रहे हैं और आगे भी लगते रहेंगे। किसान नेता ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

सरकार नहीं है संवेदनशील: टिकैत
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम मूल्य की गारंटी के बाद ही आंदोलन वापस लिया जाएगा। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2022 से फसल के दाम दोगुने हो जाएंगे। अब तीन महीने बचे हैं। अगर सरकार ऐसा करती है तो हम सरकार के पक्ष में प्रयास करेंगे। लेकिन सरकार कतई संवेदनशील नहीं है। बीते नौ माह में सैकड़ों किसानों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने उस बारे में एक शब्द नहीं कहा।

ये लिया गया फैसला
महापंचायत में फैसला लिया गया कि किसानों की ऐसी महापंचायतें राज्यों के 18 मंडल मुख्यालय पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सात सितंबर को करनला में महापंचायत होगी। 27 सितंबर को भारत बंद करने की तैयारी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The Mumbai Crime Branch picked up a young man from Agra and took him away with them…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने युवक को उठाया और अपने...

देश दुनिया

Agra News: Major mishap averted at Delhi Airport; wings of SpiceJet and Akasa aircraft collide…#agranews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा. स्पाइसजेट—अकासा विमान के पंख आपस...

बिगलीक्स

Agra Weather: Today’s temperature in Agra is 41.7 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस. दोपहर में इतनी तेज...

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

error: Content is protected !!