Aligarhleaks( Chaman Sharma)… बेहतरीन गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के तालमेल से डीपीएस ने एपीएस को 95 रन से हराकर लाला अमर नाथ मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल द्वारा आयोजित लाला अमर नाथ मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत डीपीएस व एपीएस के मध्य हुए मैच का शुभारम्भ आईआईएमटी प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत, टूर्नामेंट संयोजक कुलदीप गौड ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल व अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीपीएस के कप्तान कौशल यादव ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कुमार गौरव व आदर्श मिश्रा की 52 रनों की साझेदारी वाली शुरूआती जोड़ी ने धमाल मचा दिया। डीपीएस ने कुमार गौरव के शानदार 39 रन, कप्तान कौशल यादव के 22 व आदर्श मिश्रा के 20 रनों के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन का स्कोर एपीएस के सामने रखा। वहीं एपीएस के अदनान ने 2, रूबाल व माज़ अली ने 1-1 विकेट लिए। खराब शुरूआत व जल्दी-जल्दी खिलाड़ियों की पैवेलियन वापिसी के कारण 140 रनों का पीछा करते हुए एपीएस की टीम केवल 13.4 ओवर में मात्र 45 रनों पर आॅल आउट हो गई। एपीएस के माज़ अली ने 15, अदनान ने 13 रनों का ही योगदान दिया। डीपीएस के साहिल खान ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक करते हुए 3 विकेट, अजीत चैधरी ने 2 विकेट चटकाए। एक ही ओवर में लगातर 3 गेंद पर 3 विकेट लेने वाले डीपीएस के साहिल खान को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। इस प्रकार डीपीएस ने सेमी फाइनल में जगह बना ली। आगामी मैच कल (आज) 1 फरवरी को आयशा तरीन माॅर्डन पब्लिक स्कूल व राधा इंटरनेशनल स्कूल, इगलास के मध्य खेला जाऐगा। मैच में स्कोरिंग व कमेंट्री सिद्धांत शर्मा, अम्पायरिंग प्रिंस व राहुल ने की। इस दौरान स्टेडियम मैनेजर सुधीर शर्मा, इरशाद हुसैन, फाजिल, राहुल चैहान, राजेश कुमार, चेतन कश्यप आदि उपस्थित थे।