आगरालीक्स… चोरी की बुलेट घर से मिलने पर थाने लेकर पहुंची आरोपी के समर्थन में पहुंची भीड़, थाने को घेरा, गाली गलौज मारपीट, लाठीचार्ज कर खदेड़े लोग।

मथुरा के थाना मगोर्रा निवासी बाल किशन के घर में दबिश देने के लिए रविवार रात को एसओजी की टीम ने दबिश दी। पुलिस ने बालकिशन के घर से चोरी की एक बुलेट पकड़ कर लाई थी। पुलिस बालकिशन के पुत्र राजू को गिरफ्तार कर थाने ले आई। रात में ही लोगों की भीड़ थाने पहुंचने लगी। थाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए । राजू को थाने से पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की पुलिसकर्मियों ने रोका तो गाली गलौज और मारपीट होने लगी। थाने पर हंगामा करने लगे और गेट पर धरना देकर बैठ गए। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी पहुंच गए। पीएसी भी बुला ली गई। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पीएसी ने दौड़ाया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है ।