आगरालीक्स…28 को बरसाना में विश्वप्रसिद्ध लठामार होली. सुरक्षा को तैनात रहेंगे 2765 पुलिस और पीएसी के जवान
ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है. मथुरा, वृंदावन और बरसाने की तो होली के कहने ही क्या..यहां की खास होली को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. होली भी यहां उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है. इसमें भी खासकर बरसाने की लठामार होली को देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार बरसाना में लठामार होली 28 फरवरी को मनाई जाएगी. इसकी सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है.

होली पर बरसाने में सुरक्षा को लेकर 2765 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे. रविवार शाम से ही इन जवानों को सुरक्षा में तैनात कर दिया जाएगा. बरसाने की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और इसके अलावा श्रद्धालुओं के वाहन केवल पार्किंग तक ही पहुंच सकेंगे. इसके बाद श्रद्धालु पैदल ही राधारानी के दर्शन करने जा सकेंगे. सुरक्षा में आगरा, झांसी, कानपुर, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर के पुलिस और पीएसी जवान तैनात रहेंगे.