
(इंटरनेट फोटो)
छात्रा न्यू आगरा क्षेत्र में रह रही है, वह मूल रूप से एटा की रहने वाली है और यहां रहकर एलएलबी कर रही हैर्। पिछले कुछ दिनों से उसके मोबाइल पर सुबह से लेकर रात तक फोन आने लगे। फोन रिसीव करने पर उससे युवक अश्लील बातें करने लगते, कई बार उसने रोंग नंबर कहकर पफोन काट दिया, लेकिन फोन आने का सिलसिला थमने के बजाय बढने लगा। उसने फोन रिसवी करना भी बंद कर दिया। लेकिन उसके मोबाइल पर लगातार फोन आने से वह परेशान हो गई। उसने पफोन रिसीव करने के बाद अश्लील बातें कर रहे युवक से सख्ती की और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो उसे बताया कि उसका नंबर पोर्न साइट पर डला है। इसलिए उसके पास फोन आ रहे हैं।
छात्रा के उडे होश, पहले भी किया था परेशान
पोर्न साइट पर मोबाइल नंबर डाले जाने की जानकारी होने पर छात्रा के होश उड गए। इससे पहले भी छात्रा को एक युवक ने परेशान किया था। छात्रा घबरा गई, इस मामले में छात्रा सोमवार को थाना न्यू आगरा पहुंची और थाने में तहरीर दी है।
साइबर सेल कर रही जांच
इस प्रकरण की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि छात्रा का मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर किसने डाला। वहीं, छात्रा का नंबर भी डिलीट किया जा रहा है, जिससे और कोई उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान ना कर सके।
संकोच ना करें, तुरंत शिकायत करें
इस तरह के मामलों में संकोच नहीं करना चाहिए, छात्रा और युवतियां अपने परिजनों को जानकारी दें और इसके बाद पुलिस में शिकायत करें। जिससे साइबर एक्सपर्ट इस मामले में जांच कर सकें और उन्हें परेशान करने वाले लोगों को पकडा जा सके।
Leave a comment