आगरालीक्स… आगरा में लॉयन्स क्लब प्रयास के अधिष्ठापन समारोह कहा कि मनुष्य का सबसे धर्म सेवा है। यदि हमारे मन में असहायों व जरूरतमंद लोगों की सेवा का निस्वार्थ भाव पैदा हो जाए तो शायद दुनिया में कोई दुखी न हो। लॉयन्स क्लब प्रयास के अधिष्ठापन समारोह में कुछ ऐसा ही संदेश मिला, जहां एक पहल के 80 बच्चों कि ड्रेस व दिल्ली की गूंज ऑर्गनाइजेश को गरीबों के लिए पुराने कपड़े उपलब्ध कराए गए।
होटल डबल ट्री हिल्टन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर किया गया। एमजेएफ जितेन्द्र चौहान ने इस मौके पर गठित नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित सदस्यों में अध्यक्ष का कार्यभार मयूरी मित्तल, सचिव डॉ. परणीता व कोषाध्यक्ष कुमार कृष्ण गोयल को सौंपा गया। जितेन्द्र चौहान ने कहा कि लोगों की सेवा का मन में हो तो इससे बड़ा धर्म कोई नहीं। हमें किसी बी जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मुख्य अतिथि पारस अग्रवाल ने इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई व बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लॉयन्स क्लब प्रयास हमेशा से ही सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ भाग लेता है। हम आशा करते हैं वह इस परम्परा को आगे भी कायम रखेगा। इस अवसर पर महिलाओं ने कई आकर्षक गेम भी खेले। संचालन विनीत खेड़ा ने किया। इस मौके पर चार्टर प्रसीडेंट संजीव मित्तल, जोन चेरपर्सन सुशील गुप्ता, रीजनल चेयरपर्सन उमा बंसल, निवर्तमान अध्यक्ष विनीत खन्ना, सचिव दीपाली, कोषाध्यक्ष संजय आदि उपस्थित थे।