Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Liquor consumption increase in Agra during corona curfew#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Liquor consumption increase in Agra during corona curfew#agranews

269

आगरालीक्स…(27 May 2021 Agra) कोरोनाकाल में बढ़ गए पीने वाले. आगरा में सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों पर. महिलाएं भी हो रहीं शौकीन..पढ़ें पूरी खबर

सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकान पर
मैं शराबी शराबी, मैं शराबी…ये गाना आजकल के यूथ की जुबान पर है. राह चलते या गली मोहल्लों में कहीं न कहीं ये गाना आपको सुनने को मिल सकता है. ये तो खैर एक गाना है लेकिन हकीकत ये है कि कोरोनाकाल में अगर सबसे ज्यादा किसी की संख्या बढ़ी है तो वह है शराब पीने वालों की. आगरा में शराब की दुकानों पर आपको अच्छी खासी लोगों की संख्या हर वक्त देखने को मिल सकती है. हाल ही में जब आगरा में शराब की दुकानें खोली गईं तो लोगों की भीड़ सुबह से ही लग गई. हाल ये था कि लोग थैलों में शराब भरकर और कार्टून के कार्टून ले जाते हुए दिखाई दिए. हालांकि प्रशासन द्वारा अभी इसका समय सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक ही निर्धारित है लेकिन इस समय में लोग काफी संख्या में शराब खरीदने के लिए जा रहे हैं. शराब पीने वालों का आलम ये है कि उनके लिए ये टाइम भी कम है. हाल ही में आगरा से कई खबरें और वीडियो ऐसे सामने देखने में आए हैं जिनमें लोग बंद दुकान का शटर खटखटाकर चुपके से शराब खरीद रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक आगरा जिले में कुल 754 मदिरा की दुकानें हैं. इनमें देशी शराब की 328, विदेशी शराब की 224 और बियर शॉप की 202 दुकानें हैं.

महिलाएं भी हो रहीं शामिल
शराब पीने वालों की संख्या पुरुषों की ही नहीं बल्कि महिलाओं की भी बढ़ी है. इनमें सबसे अधिक संख्या न्यूक्लियर फैमिली में रहने वाली महिलाओं की है. एक आंकड़े के मुताबिक आगरा में करीब 10 प्रतिशत तक महिलाएं शराब पी रही हैं.

कै​पेसिटी भी बढ़ी
शराब पीने वालों की संख्या ही नहीं बल्कि जो लोग शराब पीते हैं उनकी ड्रिंक करने की कैपेसिटी में भी इजाफा हुआ है. जिन लोगों की कैपेसिटी पहले दो पैग थी वो अब तीन से चार पैग तक पहुंच गई है. आगरा के ही एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले वो दो पैग पीता था लेकिन अब उसकी कैपेसिटी तीन पैग से अधिक हो गई है.

लोगों की गलत मानसिकता भी बढ़ा रही संख्या
इधर हाल ही में कई बार ये भी सुनने को मिला है कि एल्कोहल शरीर में कोरोना को दूर भगाने का काम करता है. लोगों की ये सोच हाल की ही नहीं बल्कि कोरोना महामारी की शुरुआत से ही है. कई लोगों का मानना है कि एल्कोहल पीने से कोरोना नहीं होगा. हालांकि डब्ल्यूएचओ और भारत का स्वास्थ्य विभाग पहले भी कई बार इस बात का खंडन कर चुका है. चिकित्सकों का कहना है कि शराब की लत इम्युनिटी को कम करती है और इसके कारण कोरोना का खतरा और अधिक हो जाता है.

जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक जीबी सिंह का कहना है कि शराब की लत हमेशा लोगों को कमजोर बनाती है. इससे इम्युनिटी खराब होती है और जिसकी इम्युनिटी खराब होती है या कम होती है उसमें कोरोना से संक्रमित होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. ऐसे में शराब न पीयें तो अच्छा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!