आगरालीक्स…#आगरा में दोपहर एक बजे तक 35.2 प्रतिशत हुआ मतदान. सबसे ज्यादा अब तक सीट पर हो रहा मतदान
आगरा में जैसे—जैसे मौसम खुलता गया, वैसे—वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ना श्ुारू हो गया है. ताजा अपडेट के अनुसार दोपहर एक बजे तक आगरा में 35.2 प्रतिशत मतदान हो चुका है. ये काफी अच्छे संकेत माने जा रहे हैं और आगरा में शाम तक काफी अच्छी संख्या में मतदान हो सकता है.
आगरा में सुबह 9 बजे तक मतदान 8.1 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत
दोपहर 01 बजे तक 35.2 प्रतिशत मतदान
आगरा विधानसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत, नौ बजे तक, 11 बजे तक, दोपहर 1 बजे तक
आगरा उत्तर सीट- 4.7 प्रतिशत, 18.4 प्रतिशत 31.6 प्रतिशत
आगरा छावनी सीट 7.5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत 34 प्रतिशत
आगरा दक्षिण सीट 4.5 प्रतिशत, 17 प्रतिशत 36 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण सीट 11 प्रतिशत, 21 प्रतिशत 39 प्रतिशत
एत्मादपुर सीट – 09 प्रतिशत, 29 प्रतिशत 48 प्रतिशत
बाह विधानसभा सीट 7.3 प्रतिशत, 20.7 प्रतिशत 37.3 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी सीट – 05 प्रतिशत, 18 प्रतिशत 31.5 प्रतिशत
खेरागढ़ विस सीट 08 प्रतिशत, 19.2 प्रतिशत 39.4 प्रतिशत
फतेहाबाद विस सीट 8.7 प्रतिशत, 17.8 प्रतिशत 35.4 प्रतिशत
आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशी
बता दें कि आगरा में 9 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा कैंट, एत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीटों पर कुल 107 प्रतयाशी मैदान में है.