आगरालीक्स आगरा मेट्रो का पीएम नरेंद्र मोदी ने दबाया बटन और आगरा में ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को लेकर अगले स्टेशन के लिए निकली आगरा मेट्रो। वीडियो
आगरा मेट्रो के लिए पूजा कराने वाले आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री का कहना है कि सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक विशेष पूजा की जाएगी, जिसमें भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की जाएगी मेट्रो सुरक्षित सभी को अपनी मंजिल तक पहुंचाए। इसके लिए शुभ लग्न और शुभ योग के साथ सर्वासिददृध योग का समय देखा गया है, यह समय छह मार्च को सुबह सात बजे से शुरू हो रहा है इसलिए सुबह सात बजे से पूजा अर्चना की जा रही है। ( Agra Metro Flag OFF)
आगरा में ताजमहल से सिकंदरा, मेट्रो कॉरिडोर में छह किलोमीटर का ट्रैक ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक तैयार किया गया है। इसमें छह स्टेशन हैं और छह किलोमीटर लंंबा है। ( Agra Metro PM Modi virtually inaugurate ) पीएम नरेंद्र मोदी आज कोलकाता से आगरा मेट्रो का वर्चुअल उदघाटन करेंगे ओर आगरा में सीएम योगी ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।
10 से 30 रुपये किराया
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से सिकंदरा के बीच में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक आगरा मेट्रो के छह स्टेशन बने हैं। इन छह मेट्रो स्टेशन पर सात मार्च से मेट्रो में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। आगरा मेट्रो के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया 10 रुपये है, इसके बाद 20 रुपये और छह स्टेशन तक जाने का किराया 30 रुपये है।
सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। सुबह छह से रात 210 बजे तक आगरा मेट्रो का संचालन होगा। आगरा मेट्रो से सुबह से रात तक लोग यात्रा कर सकेंगे।
इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट
कैप्टन शुभम गुप्ता
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा किला
मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन