आगरालीक्स आगरा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लोकल टूरिज्म के लिए वोकल होना पडेगा, पीएम मोदी ने कहा कि Travel & Tourism Competitiveness Index में भारत 34वें नंबर पहुंच गया है। इसी इंडेक्स में2013 में भारत 65वीं रैंक पर था। सात साल में सुधार हुआ है।
सोमवार को आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वदेश दर्शन और प्रसाद जैसी योजनाओं के माध्यम से भी टूरिस्टों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा में अपार संभावनाएं हैं, यहां बडी संख्या में पर्यटन से लोगों को रोजगार मिल रहा है, कोरोना के खात्मे के साथ पर्यटन उद्योग में सुधार होगा।
शहरों के विकास के लिए 4 स्तरों पर काम किया है।
इसके तहत बीते समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो,जीवन ज्यादा सुगम हो, ज्यादा से ज्यादा निवेश हो,और आधुनिक टेक्नॉलॉजी का उपयोग अधिक हो सके इस पर जोर दिया जा रहा है।